नयी दिल्ली , मार्च 05 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छह मार्च को केरल के दौरे पर रहेंगे।
श्री गांधी अपने कार्यक्रम के तहत कोल्लम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इडुक्की जिले में छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री गांधी शुक्रवार सुबह आश्रमम मैदान, कोल्लम में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी का शिवगिरी मठ दौरे की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जहां उन्होंने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु से मुलाकात की थी।
इसके बाद श्री गांधी दोपहर को मैरियन कॉलेज, कुट्टिक्कनम, जिला इडुक्की में छात्रों के साथ एक संवाद सत्र में हिस्सा लेंगे और उनसे विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की संभावना है।
आगामी केरल विधानसभा चुनाव के तहत श्री गांधी की इस यात्रा को राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।
सूत्रों के अनुसार श्री गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अलग से विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित