जयपुर , फरवरी 07 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की सोच रखते जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

श्री बागडे ने शनिवार को "भारत दर्शन यात्रा" के तहत लोक भवन में जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान यह बात कही। इन विद्यार्थियों ने डिप्टी कमांडेड राजेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाक़ात की।

इस दौरान श्री बागडे ने विद्यार्थियों को "राष्ट्र प्रथम" की सोच रखते जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना से साक्षात होना है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित