रामनगर , मार्च 14 -- उत्तराखंड के रामनगर में पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा शनिवार को इंटरनेशनल रिवर्स एक्शन डे मनाया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने स्वयंसेवियों को जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि भविष्य में जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। स्वयंसेवियो द्वारा कोसी नदी की साफ सफाई के साथ-साथ स्थानीय जनता एवं पर्यटकों के प्लास्टिक एवं अन्य कूड़े को साफ कर उसका उचित निस्तारण भी किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुमन कुमार ने स्वयंसेवियो को स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि नदियां हमारी जीवन दायिनी है, इनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अगर हम समय रहते इनका उचित रखरखाव नहीं करेंगे, तो शहर व आसपास के इलाकों में प्रयोग होने वाले जल से कई घातक बीमारियां हो सकती हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ममता भदोला जोशी ने भी स्वयंसेवियों को प्लास्टिक का उचित प्रयोग करना तथा कूड़े का सही प्रबंधन करने पर जोर दिया l सभी स्वयंसेवियों ने मिलकर श्रमदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.नीमा राणा, डॉ.मुरलीधर कापड़ी तथा डॉ.प्रतीक जोशी जी का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित