पटना , जनवरी 12 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती और स्व. शरद यादव की पुण्यतिथि मनाई।

रालोमो के पटना स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती और समाजवादी नेता स्व. शरद यादव की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर रालोमो की विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि स्व. शरद यादव ने जीवन भर सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा इन दोनों महान विभूतियों के विचार से प्रेरणा लेकर एक सशक्त समतामूलक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।हम सभी लोगों को मिलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले।

इस मौके पर अंगद कुशवाहा, सिम्मी कुमारी, शक्ति कुमार, खुर्शीद अहमद, राम शरण कुशवाहा, डॉ. विरेन्द्र दांगी, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, मुन्ना चौधरी, रविश अन्ना, सोना यादव, मंटू यादव, राजन कुमार स्वतंत्र, कौशल यादव, अजय कुशवाहा, प्रमोद सिंह राजपूत, डॉ. अरविन्द कुमार झा, आलोक कुमार कुशवाहा ने स्वामी विवेकानंद और शरद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित