पटना , अक्टूबर 16 -- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की सूची गुरूवार को जारी कर दी है।

रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने सूची जारी करते हुये बताया कि बाजपट्टी से रामेश्वर कुमार महतो और पारू से मदन चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों के बंटवारे पर समझौता हुआ था। सीट बंटवारे के तहत भाजपा 101, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

रालोमो ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।रालोमो ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों की सूची जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित