पटना , मई 01 -- भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा( रालोमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थति में गौतम बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन किया।

जयंती समारोह में रालोमो के प्रमुख नेताओं ने एकजुट होकर "अप्प दीपो भव" (अपना दीपक स्वयं बनें) के संकल्प के साथ भगवान बुद्ध को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बुद्ध के शांति, सत्य और अहिंसा के उन वैश्विक संदेशों को याद किया जो "भवतु सब्ब मंगलं" (सभी का मंगल हो) की भावना को चरितार्थ करते हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान समाज में बुद्ध की प्रासंगिकता बढ़ गई है और उनके आदर्शों के पालन से एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है।

इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय श्री कुशवाहा के साथ प्रदेश अध्यक्ष तथा दिनारा के विधायक आलोक सिंह, पूर्व पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी और प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल,वरिष्ठ नेता प्रशांत पंकज जी,कार्यकारी युवा अध्यक्ष अलोक कुशवाहा,प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित