रायपुर , जनवरी 24 -- छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में माय भारत, रायपुर द्वारा 25 जनवरी 2026 को राज्यस्तरीय विशाल युवा मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा अधिकाधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।

यह जागरूकता पदयात्रा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर से प्रारम्भ होगी, जिसमें माय भारत स्वयंसेवकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं जनसामान्य की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित