शिवपुरी , फरवरी 5 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 5 लाख 46 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

यह टीकाकरण मुख्य रूप से मुंहपका-खुरपका रोग से पशुओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया गया है। अभियान में 136 कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही, जिन्होंने गांव-गांव जाकर पशुओं को टीके लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित