वडोदरा , अक्टूबर 24 -- पश्चिम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना और मुंबई सेंट्रल-शकुर बस्ती ट्रेनों को गुजरात के दाहोद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किय है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा शुक्रवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विवरण निम्नानुसार हैं।

बांद्रा टर्मिनस से 26 अक्टूबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09097 बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना स्पेशल दाहोद स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 0525 बजे दाहोद स्टेशन पहुंचेगी और 0527 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 28 अक्टूबर को लुधियाना से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09098 लुधियाना-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल दाहोद स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 2353 बजे दाहोद स्टेशन पहुँचेगी और 2355 बजे प्रस्थान करेगी।

मुंबई सेंट्रल से 25 अक्टूबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल - शकूर बस्ती स्पेशल दाहोद स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 1748 बजे दाहोद स्टेशन पहुंचेगी और 1750 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 26 अक्टूबर को शकूर बस्ती से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09004 शकूर बस्ती - मुंबई सेंट्रल स्पेशल दाहोद स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 0031 बजे दाहोद स्टेशन पहुंचेगी और 0033 बजे प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित