अहमदाबाद , फरवरी 05 -- गुजरात के अहमदाबाद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय टाउन एवं कंट्री प्लानर्स सम्मेलन छह से आठ फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंडिया (आईटीपीआई) के अध्यक्ष प्रदीप कपूर ने इस सम्मेलन के बारे में गुरूवार को यहां बताया कि 13 साल के अंतराल के बाद अहमदाबाद शहर एक बार फिर राष्ट्रीय टाउन एवं कंट्री प्लानर्स सम्मेलन की मेजबानी करने को तैयार है। यह राष्ट्रीय सम्मेलन छह से आठ फरवरी तक कर्णावती क्लब के गोल्डन ग्लोरी हॉल में आयोजित किया जाएगा। देश भर से 500 से अधिक टाउन प्लानर्स, नीति निर्माता और शहरी विकास विशेषज्ञ देश की भविष्य की क्षेत्रीय योजना पर विचार-विमर्श करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित