चंडीगढ़ , मार्च 17 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बधाई देते हुए इसे संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पार्टी के लिए गौरव का विषय है, बल्कि राष्ट्रहित में किए गए समर्पण और मेहनत का सम्मान भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उच्च सदन में पहुंचना संगठन की विचारधारा को और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में मदद करेगा।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार विकास और जनसेवा के नए मानक स्थापित कर रही है। ऐसे में यह जिम्मेदारी संगठन को और मजबूती देगी।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व राज्यसभा में सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा। उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नया दायित्व लोकतंत्र को मजबूत करेगा और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित