चेन्नई , मार्च 01 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री स्टालिन को भेजे अपने पत्र में कहा, "1.3.2026 को आपके जन्मदिन पर मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।" उन्होंने कामना की कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्र की निरंतर समर्पित सेवा के लिए दीर्घायु प्रदान करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित