तिरुमाला , नवंबर 21 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रपति के आगमन पर आंध्र प्रदेश के मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी आर नायडू, टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक सम्मान के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों ने राष्ट्रपति को आशीर्वाद दिया और मंदिर परिसर के अंदर रंगनायकुला मंडपम में तीर्थ प्रसाद भेंट किया। टीटीडी के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने भी उन्हें भगवान वेंकटेश्वर का एक चित्र भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित