भुवनेश्वर , नवंबर 11 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर को 17वीं ओडिशा विधानसभा के पांचवें सत्र को संबोधित करेंगी।
ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 31 दिसंबर तक चलेगा जिसमें वर्ष 2025-26 के व्यय पर पहला अनुपूरक विवरण 28 नवंबर को प्रस्तुत किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के बाद से श्रीमती मुर्मु का राज्य विधानसभा को यह पहला संबोधन होगा। ओडिशा सरकार ने औपचारिक रूप से इस सत्र में उनकी भागीदारी का प्रस्ताव रखा था।
शीतकालीन सत्र में कुल 29 बैठकें होंगी। वर्ष 2025-26 के पहले अनुपूरक विवरण के लिए विनियोग विधेयक आठ दिसंबर को पेश किए जाने की उम्मीद है।
विधानसभा सूत्रों के अनुसार चार बैठकें गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य के लिए निर्धारित की गई हैं जबकि शेष सत्र आधिकारिक मामलों पर केंद्रित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित