नयी दिल्ली , मार्च 20 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का गहरा संदेश देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईद प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित