तिरुवनंतपुरम , अक्टूबर 21 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु केरल के चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम यहां पहुंची।

राष्ट्रपति का विशेष विमान आज शाम 6:20 बजे तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वायुसेना के फॉरवर्ड बेस सपोर्ट यूनिट एन्क्लेव में उतरा, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, शहर की मेयर आर्य राजेंद्रन और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एक आलीशान स्वागत समारोह में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया जो उनकी यात्रा के प्रति राज्य के गहरे सम्मान एवं उत्साह प्रदर्शित करता है।

अपने प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा और कोच्चि में आधिकारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके कार्यक्रम में प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दौरा शामिल है, जो केरल के समृद्ध प्रशासनिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य का प्रतीक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित