देहरादून , नवम्बर 03 -- उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति के बीच माहौल में कई तरह की खुशियां घुली-मिली रहीं। सबसे खास उत्तराखंड की स्थापना की रजत जयंती की खुशी थी। एक दिन पहले ही क्रिकेट में बेटियों के विश्व विजेता बनने की खुशी का भी अलग असर था। इन स्थितियों के बीच राष्ट्रपति के उत्तराखंड में नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की खुले मन से सराहना की तो माहौल और भी गर्मजोशी से भर गया।
पूरे देश ने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को अक्सर देखा है। उत्तराखंड राज्य की स्थापना में आधी आबादी के प्रयासों का जिक्र अनिवार्य रूप से होता है। ऐसे में गुजरे 25 वर्षों की समीक्षा करते हुए जिस एक विषय को बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा, वो निश्चित तौर पर महिला सशक्तिकरण का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित