श्रीगंगानगर , मार्च 06 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के कार्यालय में होली अवकाश के दौरान कंप्यूटर सिस्टम सहित कुछ अन्य सामान चोरी हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता नवीनकुमार (35) ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि रावतसर में रामपुरा कॉलेज के समीप विभाग के कार्यालय में चोर डेल कंपनी के दो सीपीयू, दो मॉनिटर और एक एचपी कंपनी का प्रिंटर और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गये। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित