रायसेन , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में किले की पहाड़ी से चलने वाली तोप को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज ने मौन रैली निकालकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिला दंडाधिकारी मनोज उपाध्याय को सौंपा।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में किले की पहाड़ी पर स्थित तोप के पास कुछ युवकों द्वारा ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित किया गया था। इस घटना के बाद मामला चर्चा में आया और स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया।
बताया गया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी किले की पहाड़ी पर तोप चलने वाले स्थान का निरीक्षण किया था। उन्होंने पहाड़ी से तोप चलाने को अवैध और असंवैधानिक बताते हुए इसे बंद करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित