श्रीगंगानगर , दिसंबर 29 -- राजस्थान में श्री गंगानगर जिले के रायसिंहगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अरावली पर्वत श्रृंखला बचाओ रैली निकाली।
रायसिंहनगर कांग्रेस ब्लॉक एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष राकेश ठोलिया के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बंसल सहित मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रारंभ होकर रैली का समापन एसडीम कार्यालय पर किया गया। रैली को सम्बोधित करते हुए राकेश ठोलिया ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा अरावली पर्वत श्रृंखला का दोहन करने के लिए कॉर्पोरेट घरानों को छूट देने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित