रायबरेली , मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर एहारी क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ जब निर्माण कार्य में लगे एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार राज (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे चन्द्रकेश को हल्की चोटें आई हैं।

उन्होने बताया कि मोटरसाइकिल और डंपर दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी अचानक बाइक डंपर की चपेट में आ गई और यह हादसा हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित