रायपुर , मार्च 11 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायपुर-सरोना रेल खंड स्थित सरस्वती नगर रेलवे फाटक क्रमांक 832/12-14 पर आवश्यक मरम्मत कार्य होना है। इस कारण फाटक पर सड़क वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन से बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल पथ की अप लाइन पर अति आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 12 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से 27 मार्च 2026 की रात 10:00 बजे तक इस रेलवे फाटक से सभी प्रकार के सड़क वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने इस अवधि के दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित