रायपुर , फरवरी 07 -- ) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचे और हवाई अड्डा पर राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत किया।

श्री शाह का यह दौरा राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। वह अपने दौरे के दौरानछत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार की रणनीति की समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को राज्य से समाप्त करने की समयसीमा तय की है। अब समयसीमा करीब आ चुकी है। ऐसे में यह दौरा सुरक्षा अभियानों की दिशा और गति तय करने वाला माना जा रहा है।

श्री शाह बस्तर में आयोजित 'बस्तर पंडुम महोत्सव' के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले अमित शाह 28 से 30 नवंबर के दौरान नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) परिसर में आयोजित 60वें डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। मौजूदा दौरे को छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के अंतिम चरण की रणनीति के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित