रायगढ़ , अप्रैल 18 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इस हादसे में घायल एक और मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुब्रतो जेना के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का निवासी था। वह हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया था और उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित