रायगढ़, मार्च 14 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत और अवैध उपयोग की शिकायतों के बीच खाद विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइकिल दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसार जेल परिसर स्थित न्यू बेग साइकिल दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग कर गैस रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर खाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान दुकान से गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त कर लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित