श्रीगंगानगर , जनवरी 23 -- अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजस्थान में श्रीगंगानगर में लायंस इंटरनेशनल की ओर से जवाहर बाजार में कल रात आतिशबाजी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लायंस सदस्यों, दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों में मिठाइयां भी बांटी गयीं।
लायंस इंटरनेशनल के पूर्व प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ 'वन्दे मातरम' और 'जय श्री राम' के नारे गूंजे। वहां उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।
उन्होंने बताया कि यह उत्सव न केवल धार्मिक महत्व का था, बल्कि लायंस क्लब की सामाजिक सेवा भावना और शहरवासियों के बीच खुशी बांटने के प्रयास भी रहा है। कार्यक्रम खुशी एवं उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित