अयोध्या , नवंबर 27 -- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर हुए धार्मिक ध्वजारोहण के संदर्भ में पाकिस्तान द्वारा दी गई टिप्पणी गहरी आपत्तिजनक, अवांछनीय और भारत के आंतरिक धार्मिक-सांस्कृतिक मामलों में अनावश्यक दखल है। भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और उसके धार्मिक आयोजनों पर किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा टिप्पणी करना न केवल कूटनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता का भी अपमान है। कांग्रेस स्पष्ट रूप से इस हस्तक्षेप का कड़े शब्दों में विरोध करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित