लखनऊ , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर बड़ा निर्णय लेते हुए जनभावनाओं का सम्मान किया है। राज्य में अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ और आस्था के मद्देनज़र लिया है, ताकि लोगों को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित