पौड़ी , नबम्बर 26 -- उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और रामनगर स्टेशन को पहाड़ी शैली में विकसित करने, यात्री सुविधाओं के उन्नयन और नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांगें रखी।
यह जानकारी श्री बलूनी ने संसदीय क्षेत्र की जनता से बुधवार को दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में रामनगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, सौंदर्यीकरण और यहाँ से संचालित होने वाली रेल सेवाओं के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
सांसद बलूनी ने रामनगर स्टेशन को पहाड़ी शैली में विकसित करने, यात्री सुविधाओं के उन्नयन और नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांगें रखीं। इस पर रेल मंत्री ने स्टेशन के पहाड़ी शैली में निर्माण व सौंदर्यीकरण को लेकर सकारात्मक सहमति व्यक्त की। साथ ही नई रेल सेवाओं के संचालन पर भी विस्तृत विमर्श हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित