रामनगर , जनवरी 14 -- उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रवि खत्री पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, टेड़ा गांव के पास ओवरटेक के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें रवि खत्री की मौत हो गयी। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था,रवि की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी और उसकी एक साल की मासूम बेटी भी है।
हादसे में रवि के साथ बाइक पर सवार 22 वर्षीय सुमित बोरा पुत्र जशवंत बोरा, निवासी बासिटीला, गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित