हरिद्वार , मार्च 13 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.64 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आज गश्त के दौरान गैस प्लांट चौकी क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.64 ग्राम स्मैक तथा 1000 रुपये नकद बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान हाशिम पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला जाटवपुरी, थाना पुराना, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि आरोपी पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्यो एवं मनोत्तेजक पदार्थ. अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित