नयी दिल्ली , दिसंबर 26 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।

आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री कुमार ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में श्री राधाकृष्णन से मुलाकात की। उप राष्ट्रपति बनने के बाद श्री राधाकृष्णन के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की यह पहली मुलाकात है।

श्री कुमार ने श्री राधाकृष्णन के अपनी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित