नयी दिल्ली , मार्च 05 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को नागालैंड, मिज़ोरम और त्रिपुरा की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि पदभार संभालने के बाद श्री राधाकृष्णन की इन राज्यों की यह पहली यात्रा है।
उपराष्ट्रपति शुक्रवार को लुमामी, नागालैंड में नागालैंड विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। शनिवार को वह मिज़ोरम में मिज़ोरम विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
त्रिपुरा में उपराष्ट्रपति शनिवार को अगरतला में त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। बाद में उसी दिन वह हापानिया स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं मेला केंद्र में स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों का दौरा करेंगे, जहाँ महिला सदस्यों और लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित