नयी दिल्ली , मार्च 27 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड का दौरा करेंगे जहां वह भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों के साथ बातचीत करेंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा है।

उपराष्ट्रपति इस दौरान खूंटी जिले के उलिहातु गांव में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे, जहां वह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से परस्पर बातचीत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित