नयी दिल्ली , जनवरी 20 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को कर्नाटक की यात्रा पर जायेंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में शिवकुमार महास्वामीजी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इसके पश्चात अपराह्न में उपराष्ट्रपति बेंगलुरु में सीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित