रायसेन , दिसंबर 29 -- मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के रातापानी अभ्यारण और शाहगंज के बीच जंगलों में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अविनाश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अविनाश शर्मा शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ सतलापुर थाना क्षेत्र के एक खेत पर बने मकान में पार्टी करने आया था। शनिवार शाम उसके साथियों ने सतलापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित