नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- राज्य सभा की रिक्त हो रहीं 37 सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को कराये जायेंगे।

चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार 10 राज्यों से चुने गये राज्य सभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जायेगा। इन 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराये जायेंगे।

इन चुनावों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी। पांच मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। इनकी जांच छह मार्च को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च निर्धारित की गयी है। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को कराये जायेंगे और उसी दिन मतों की गिनती होगी।

चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित