उदयपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में आबकारी विभाग के विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बीते फरवरी में 562 मामले दर्ज करने के साथ ही 556 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने मंगलवार को बताया कि अभियान के तहत विभिन्न निरोधात्मक कार्रवाई में एक लाख 74 हजार 137 लीटर मदिरा नष्ट की है। इस दौरान भारत निर्मित विदेशी मदिरा 11 हजार 815, देशी मदिरा 2583, अवैध मदिरा 3344, बीयर 809 बोतल सहित दो किलोग्राम भांग एवं 600 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित