पटना , मई 05 -- वन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में 19 विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री रवि की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित गृह (कारा) विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग सहित 19 विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने एवं सतत अनुश्रवण तथा विभागीय शिकायत निवारण समिति से संबंधित बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, मुख्य अभियंता, निदेशक अनुश्रवण, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता तथा प्रशासी विभागों के नोडल पदाधिकारियों सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान प्रशासी विभागों की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने, कार्य योजना के अनुसार पीछे चल रही योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिये गहन समीक्षा की गई।
बैठक में सचिव के द्वारा सरकारी भवनों के अनुश्रवण एवं मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के लिये भियंताओं को निर्देश दिये गये, जिससे भवनों की सुरक्षा एवं रखरखाव सही तरीके से हो सके।
छपरा, दरभंगा, गया, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया और मधेपुरा सहित विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन आवासीय भवनों और कोर्ट रूम का निर्माण की भी समीक्षा की गई।विभिन्न जिलों के मंडल कारा में हो रहे निर्माण को तेजी से पूर्ण करने को लेकर कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित