पटना, मार्च 13 -- राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) में किसानों को कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, उनके बारे में तकनीकी जानकारी तथा उन्हें कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ एक ही साथ मिल रहा है।

यह मेला 12-15 मार्च, 2026 तक कृषि विभाग, बिहार द्वारा सीआईआई के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में कृषि यंत्रों के निर्माताओं एवं विक्रेताओं की व्यावसायिक बैठक तथा यंत्र निर्माताओं एवं विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के वरीय वैज्ञानिक भी मौजूद थे। साथ ही, कृषि विभाग के सेवानिवृत पदाधिकारियों द्वारा भी अपना अनुभव साझा किया गया।

इस मेला में बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का प्रदर्शन किया गया है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कार्य प्रणाली, उपयोगिता एवं पर्यावरण के अनुकूल विषेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।मेला में कक्षा 08 एवं 09 बच्चों के लिए आयोजित मॉडल प्रदर्शनी के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित