नयी दिल्ली , फरवरी 09 -- राज्यसभा ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने टीम की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने जिम्बाववे के हरारे में इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराकर देश का मान बढ़ाया है। यह रिकॉर्ड छठी जीत हमारे युवाओं की प्रतिभा और प्रतिबद्धता को दिखाती है। सफलता का श्रेय पूरी टीम को जाता है, खासकर युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी की विशेष सराहना करनी होगी जिन्होंने 175 रन बनाये जो अंडर-19 विश्वकप फाइनल में सबसे अधिक है।
उन्होंने इस जीत के लिए टीम के सभी सदस्यों, कोच और पूरे सपोर्ट स्टाफ का बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित