रांची, अक्टूबर 10 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल को उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि अविनाश कुमार एक अक्टूबर 2025 को झारखंड के मुख्य सचिव बने। इससे पहले वह राज्य के विकास आयुक्त समेत अन्य जिम्मेदारियां को संभाल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित