भोपाल शुक्रवार , जनवरी 30 -- राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का पुण्य स्मरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में लोकायुक्त जस्टिस सतेंद्र कुमार सिंह ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी उपस्थित रहे।

शहीद दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित