रांची , फरवरी 08 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, राँची उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण के लिए पूर्व निर्धारित तिथि में विस्तार करते हुए इसे 15 फरवरी तक खुला रखने का निदेश दिया है।

श्री गंगवार ने आज राज्य के नागरिकों में लोक भवन, राँची उद्यान देखने के प्रति उत्साह एवं बढ़ती सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी, 2026) को आगामी एक सप्ताह के लिए विस्तारित करने का निदेश दिया है। अब लोक भवन, राँची उद्यान 15 फरवरी, तक आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए खुला रहेगा।

उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की भाँति प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जाँचोपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित