चंडीगढ़ , अप्रैल 14 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंगलवार को हरियाणा लोक भवनमें भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर महान विचारक, प्रख्यात विधिवेत्ता, लेखक और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एक सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित