जयपुर , जनवरी 20 -- राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) एवं मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), जयपुर के मध्य आगामी वर्ष में विभिन्न सर्वेक्षण एवं अध्ययन कार्यों के निष्पादन के लिये मंगलवार को एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस समझौते का उद्देश्य राजीविका की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी मूल्यांकन, अध्ययन एवं शोध कार्यों को सुदृढ़ करने के लिये अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देना है। यह साझेदारी नीतिगत निर्णयों की गुणवत्ता बढ़ाने, कार्यक्रमों की संरचना में सुधार तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित