चंडीगढ़ , अप्रैल 25 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे "राजा नहीं, किसान का बेटा" हैं और खुद खेती कर चुके हैं इसलिए किसानों की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं।
प्रेस वार्ता में शनिवार को उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की जनहितैषी योजनाओं से लाखों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने में लगी है, जबकि 2014 से विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। पंजाब को लेकर उन्होंने कहा कि वहां किए गए वादे पूरे नहीं हुए और नशे की समस्या बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान चिरायु योजना के तहत 27 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। साथ ही डी ग्रुप के 18 हजार कर्मचारियों के पदोन्नति प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सख्त नजर रखी जा रही है और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित