हरिद्वार , जनवरी 08 -- उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथियों की सफारी शुरू होने के बाद काफी संख्या में पर्यटक यहां पर आ रहे हैं और एलिफेंट सफारी का आनंद ले रहे हैं । दरअसल उच्च न्यायालय के आदेशों पर 2018 में हाथी की सफारी को बंद कर दिया गया था परंतु बाद में न्यायालय द्वारा इस पर रोक हटा दी गई थी लेकिन काफी समय से एलिफेंट सफारी बंद पड़ी थी ।

परंतु पिछले साल वर्षा के कारण यहां क्या ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके कारण पार्क प्रशासन ने एलीफेंट सवारी पुनः शुरू करने की कवायद शुरू की थी इसके बाद मुख्य वन संरक्षण के आदेशों के बाद यह सफारी अब शुरू कर दी गई है ।

फिलहाल राजा जी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हाथी बाड़े में रहने वाली मादा हाथी राधा और रंगीली पर्यटकों को जंगल में घूमने ले जाती हैं और कुशल महावतों की देखरेख में पर्यटक इस सफारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं ।

इस सफारी का सबसे बड़ा पहलू यह है कि यह कोर एरिया में जाती है जहां जंगली जानवरों की चहल कदमी रहती है ऐसे में पर्यटकों को जंगली जानवरों विशेष कर बाघ हाथी हिरण हाइना तथा प्रवासी पक्षियों के दीदार होते हैं जिससे हाथी की सवारी और जंगली जानवरों का दीदार करते हुए अपनी इस यात्रा को सोने में सुहागा कर रहे हैं ।

चिला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी दीपक रावत का कहना है की जंगल की सफारी के लिए काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं और वह हाथी की सवारी का आनंद दे रहे हैं उन्होंने बताया कि इसमें प्रशिक्षित मादा हाथियों को लगाया गया है जो महावतों की देखरेख में पर्यटकों को जंगल सफारी कराती हैं उन्होंने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट 15 नवंबर को खोले गए थे जो की 15 जून को बंद कर दिए जाएंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित