जयपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा के पंचम एवं बजट सत्र में गुरुवार को विपक्ष कांग्रेस सदस्यों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन किया।
विधायक प्रशांत शर्मा के जयपुर के अचरोल में सैटेलाइट अस्पताल बनाने और सीएचसी अचरोल का भवन बनाने के संबंध में किए सवाल पर श्री खींवसर ने जवाब दिया और इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आप भ्रमित हो गए, सदस्य आमेर की नहीं अचरोल की पूछ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित