जयपुर , फरवरी 05 -- राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को सफाईकर्मियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने का मुद्दा उठाया गया।
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शून्यकाल में स्थगन प्रस्ताव के तहत यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सफाईकर्मियों की भर्ती नहीं होने से भीलवाड़ा में आवश्यकता के मुकाबले करीब आधे सफाई कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र देना जरुरी किया गया हैं जबकि वाल्मिकी समाज को अनुभव प्रमाण की जरुरत नहीं होनी चाहिए , उनकी जाति ही इसके लिए काफी हैं। क्योंकि यह वर्ग इस काम को पहले से करते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, चाहे पहले इन्हें अस्थाई तौर पर भर्ती कर ले। उन्होंने मांग की कि इस वर्ग के एक परिवार से एक सदस्य को अवश्य सफाई कर्मचारी के रूप में भर्ती किया जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित